भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

People Born on These Dates Always Face Challenges in Love and relationship...


Unlucky Mulank In love: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव के साथ-साथ लव रिलेशन को भी प्रभावित कर सकती है. जन्मतिथि के माध्यम से आप अपने रिलेशन के पैटर्न के बारे में भी जान सकते हैं. मान्यता है कि कुछ विशेष तिथियों में जन्मे लोग रिश्तों में बेहद भावुक और समर्पित होते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर गलतफहमियों, एकतरफा प्रेम, अपेक्षाओं या भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. ऐसे लोगों का प्यार कई बार मंजिल तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है, जिससे उनका दिल बार-बार आहत होता है. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं कि किन तारीख में जन्मे लोगों का प्यार आखिर कैसे परवान नहीं चढ़ पाता…

2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है और इस अंक के स्वामी चंद्रमा हैं. चंद्रमा की वजह से मूलांक 2 के जातक काफी भावुक और दयालु होते हैं. साथ ही हर छोटी-छोटी चीज को लेकर काफी सोच-विचार करते हैं. इस मूलांक के जातक बहुत जल्दी लगाव महसूस कर लेते हैं और रिलेशनशिप को सही से समझ नहीं पाते. ऐसे में यह ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो किसी रिश्ते के लिए सही नहीं होता है. जितनी जल्दी ये रिलेशनशिप में आते हैं, उतनी ही जल्दी ब्रेकअप भी हो जाता है. वहीं जब ये अच्छी तरह से संवाद करना सीख जाते हैं और इमोशनली बैलेंस्ड हो जाते हैं, तब इनका लव रिलेशनशिप बेहतर होता जाता है.

6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है और इस मूलांक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. इन तारीखों पर जन्मे लोग रिलेशनशिप में भावनात्मक गर्मजोशी, वफादारी, आराम और सुंदरता की तलाश में रहते हैं. वे आसानी से किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं और हमेशा मस्त मौला वाले स्वभाव में रहते हैं. लेकिन हमेशा ऐसी स्थिति में रहना इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है. फिर उच्च उम्मीदें, पारिवारिक दबाव, आराम और फिर भ्रम का ऐसा जाल बनता है कि बात ब्रेकअप तक पहुंच जाती है.

7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है और इस मूलांक के स्वामी छाया ग्रह केतु हैं. केतु की वजह से इन तारीख को जन्मे लोगों की लव लाइफ काफी रहस्यमयी हो सकता है. वे अक्सर एक गहरे संबंध की लालसा रखते हैं लेकिन अपनी भावनाओं से व्यक्ति नहीं कर पाते. इन चीजों की वजह से रिश्ते में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. ये इमोशनली पार्टनर का साथ कम दे पाते हैं, जिसकी वजह से रिलेशन में अचानक से चुप्पी आ जाएगी, फिर दूरी और अलगाव की स्थिति बन जाती है.

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस अंक के स्वामी शनिदेव हैं. अंक ज्योतिष में इस जन्मतिथियों को कर्म, जिम्मेदारी और जीवन के महत्वपूर्ण सबकों से जोड़ा जाता है. ऐसे लोगों की लव लाइफ कई बार धीमी गति से आगे बढ़ती है और उन्हें रिश्तों में धैर्य की परीक्षा देनी पड़ सकती है, जिससे ये काफी परेशान हो जाते हैं और चीजें धीरे-धीरे खराब होना शुरू हो जाती हैं.

अंक ज्योतिष का सरल प्रेम उपाय
अगर आप अपने रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा और मधुरता लाना चाहते हैं, तो शुक्रवार की शाम शांत मन से एक दीपक या मोमबत्ती जलाएं. इसके बाद कागज पर अपने रिश्ते से जुड़ी एक सकारात्मक इच्छा लिखें और साथ ही अपनी किसी ऐसी आदत का उल्लेख करें, जिसे आप सुधारना चाहते हैं. इसके बाद श्रद्धापूर्वक ॐ शुक्राय नमः मंत्र का 21 बार जाप करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय प्रेम, सौहार्द और रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top