भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नीड बेस्ड शिक्षिका की मौत पर बीएस कॉलेज के शिक्षकों ने जताया...




लोहरदगा|लोहरदगा, बीएस कॉलेज, लोहरदगा के नीड बेस्ड शिक्षकों ने डोरंडा कॉलेज के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा (मुंडारी) विभाग की नीड बेस्ड शिक्षिका अमिया सुरीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शिक्षकों ने मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दावा किया कि अमिया सुरीन लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थीं और आर्थिक तंगी के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है कि वर्षों तक सेवा देने के बावजूद नीड बेस्ड शिक्षकों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। नीड बेस्ड शिक्षकों ने कहा कि राज्य के छात्रों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक स्वयं अपने भविष्य और स्वास्थ्य को लेकर असुरक्षित हैं। उनका कहना था कि पिछले वर्षों में भी कई नीड बेस्ड शिक्षकों का बीमारी के कारण निधन हो चुका है। शिक्षकों ने झारखंड सरकार और राज्य के कुलाधिपति से मांग की कि नीड बेस्ड शिक्षकों के लिए सरकारी खर्च पर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. बुटन महली, डॉ. मनोहर प्रसाद साहू, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. सरिता मेहता, प्रो. सत्यनारायण उरांव, प्रो. बलासियुस पन्ना, प्रो. मुकेश कुमार यादव एवं प्रो. रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top