बोकारो थर्मल | नया बस्ती गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में डीवीसी बोकारो थर्मल ने पहल करते हुए सीएसआर फंड से डीप बोरिंग का कार्य शुरू करा दिया है। गांव में लगातार पेयजल संकट रहने के कारण स्थानीय लोगों ने डीवीसी प्रबंधन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया था। आवेदन मिलने के बाद डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने तत्काल डीप बोरिंग की स्वीकृति प्रदान की। कार्य का शुभारंभ नया बस्ती फुटबॉल ग्राउंड में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया गया। पूजा-अर्चना मनीष कुमार चौधरी ने की।
Source link