बोकारो | उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार को वीडियो संवाद के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वीबी-जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी पंचायतों में वीबी-जीरामजी योजना का संचालन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पंचायत योजना से वंचित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी बीडीओ को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिकों के ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि 15 से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर कार्य पूरा किया जाए। सभी प्रखंडों को अगले दो-तीन दिनों में 90 प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा गया।
Source link