भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वस्थ माता और स्वस्थ शिशु ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी :...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल सभागार में जनसंख्या स्थिरता अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सिविल सर्जन डॉ. एबी प्रसाद, डीएस डॉ. एनपी सिंह एवं डीआरसीएचओ डॉ. सेलीना टुडू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान परिवार नियोजन जन-जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित जनसंख्या का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और माता-पिता का पर्याप्त समय मिलना चाहिए, जिसके लिए छोटा एवं सुनियोजित परिवार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, अधिक जन्मदर वाले क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना तथा पुरुषों की समान भागीदारी सुनिश्चित करना समय की जरूरत है। साथ ही बेटियों की शिक्षा, सम्मान और समान अवसर पर जोर देते हुए सहिया, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों से गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ाती है, जबकि अत्यधिक कम जन्मदर भी सामाजिक और आर्थिक चुनौतियां पैदा करती है। इसलिए संतुलित जनसंख्या विकास के लिए महिला शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, परिवार परामर्श और बच्चों के बीच उचित अंतराल बनाए रखने के प्रति जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम “युवा पीढ़ी की आशाएं और आकांक्षाएं” है। प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने कहा कि परिवार नियोजन का उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top