![]()
महुआडांड़ | प्रखंड के कुरो कला स्थित जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित बूथ संख्या-310 पर मंगलवार को एसआईआर कार्य के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल ही रहा था कि दोपहर करीब एक बजे भवन की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में सहयोगी कर्मी प्रवीण टोप्पो के हाथ में चोट लगी, जबकि बीएलओ शशि पूनम मिंज समय रहते अपनी कुर्सी छोड़कर हट गईं, जिससे वे बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि जिस यह हादसा हुआ, उस समय केंद्र में कोई भी बच्चा मौजूद नहीं था। यदि बच्चे केंद्र में रहते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Source link