भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख ने किया रक्तदान



लोहरदगा|बजरंग दल लोहरदगा के जिला सुरक्षा प्रमुख प्रद्युम्न पाठक ने मंगलवार को रक्तदान किया। वहीं उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। सभी स्वस्थ युवाओं को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। रक्तदान ऐसा महान कार्य है जिससे किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। इस दौरान बजरंग दल लोहरदगा के जिला संयोजक पवन प्रजापति उपस्थित रहे। उन्होंने प्रद्युम्न पाठक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्य समाज के युवाओं को मानव सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top