भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में सरिया लदा टेंपो पलटा, बाइक सवार तीन घायल:गोविंदपुर में R.S....




गोविंदपुर के R.S. मोड़ के पास सरिया लदा टेंपो पलटने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कालाडीह, गोविंदपुर निवासी यशोदा देवी, गुड्डू भारती और चार साल का एक बच्चा शामिल है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, यशोदा देवी छठ पूजा करने के बाद अपने ससुराल लौट रही थीं। वह गुड्डू भारती और चार साल के बच्चे के साथ बाइक पर सवार थीं। इसी दौरान गोविंदपुर के R.S. मोड़ के पास पीछे से आ रहा सरिया लदा एक टेंपो अचानक पलट गया। टेंपो में लदे सरिया की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी घायलों को धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया गया कि तीनों कालाडीह के रहने वाले हैं। छठ पूजा के बाद घर लौटने के दौरान हुए इस हादसे से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top