भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला के जंगल में युवक की हत्या:बोतल से हमला करने के आरोप...




सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर कल्पनापुरी श्मशान भूमि के पास जंगल में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक पर बोतल से हमला किया गया था। प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। जंगल की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच में हत्या की वजह और घटना में अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top