![]()
धनबाद के बाघमारा में मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को बाघमारा पुलिस ने आरोपी शेख मिराज उर्फ मिराज आलम उर्फ मिराज खान के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया। न्यायालय ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। पिछले साल हुआ था हमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिछले वर्ष 25 अगस्त की शाम की है। मंदरा पंचायत के मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में बाघमारा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है। हालांकि, इस मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शेख मिराज घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार को उसके घर पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है बाघमारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इश्तिहार चिपकाए जाने के बाद भी यदि आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत आरोपी की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा सकती है।
Source link