भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धान के खेत में लगा था बिजली का सपोर्ट वायर:पलामू में करंट...




पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य बिजली के करंट की चपेट में आ गए। इस घटना में 50 वर्षीय मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बेटे भीम कुमार सिंह और बहू मुन्नी देवी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, परिवार धान की रोपाई से पहले खेत तैयार करने गया था। इसी दौरान भीम कुमार सिंह खेत में उतरते समय वहां लगे बिजली के सपोर्ट वायर के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वे वहीं गिर पड़े। तीनों आए करंट की चपेट में भीम को तड़पता देख उनकी मां मीना देवी और बहू मुन्नी देवी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं, लेकिन अनजाने में वे भी करंट की चपेट में आ गईं। कुछ देर तक तीनों वहीं पड़े रहे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह तीनों को करंट से अलग किया। तत्काल इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मीना देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि भीम कुमार सिंह और मुन्नी देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक डॉक्टरों के अनुसार, भीम कुमार सिंह बेहोशी की हालत में हैं, जबकि मुन्नी देवी की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मीना देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ऐसे खुले तारों और सपोर्ट वायर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top