भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारिश को लेकर परिवहन विभाग का अलर्ट! जलभराव और अंडरपास से दूर...


Last Updated:

Monsoon Traffic Alert: भारी बारिश की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने आम लोगों के लिए सड़क सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने वाहन चालकों से जलभराव वाले मार्गों, अंडरपास और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से बचने की अपील की है. बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने, हेडलाइट का उपयोग करने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है. विभाग ने कहा कि सड़क पर जलभराव की स्थिति में जोखिम उठाने के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाएं. इस एडवाइजरी का उद्देश्य मानसून के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

ख़बरें फटाफट

बारिश को लेकर परिवहन विभाग का अलर्ट! जलभराव और अंडरपास से दूर रहने की अपीलZoom

बारिश में एक गलती पड़ सकती है भारी

बीकानेर. प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने आमजन के लिए विस्तृत सड़क सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और यात्रा करते समय पूरी सतर्कता बरतें. विभाग का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है.

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को सड़कों पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने, जलभराव वाले स्थानों पर रेलिंग एवं चेतावनी संकेत लगाने तथा खुले विद्युत तारों वाले क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए हैं.

तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े
एडवाइजरी में बताया गया है कि बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे वाहनों की ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित होती है. ऐसे में वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा से भी कम गति पर वाहन चलाने, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने और अचानक ब्रेक लगाने से बचने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से रात के समय यात्रा से पहले वाहन की हेडलाइट, इंडिकेटर, ब्रेक, टायर और वाइपर की अच्छी तरह जांच करने को कहा गया है, ताकि खराब मौसम में किसी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े.

वाहन बहने या फंसने का खतरा बढ़ जाता
परिवहन विभाग ने अंडरपास, रपट, नदी-नालों और जलभराव वाले मार्गों को सबसे अधिक जोखिम वाला क्षेत्र बताते हुए ऐसे स्थानों से वाहन निकालने का प्रयास नहीं करने की अपील की है. विभाग के अनुसार बारिश के दौरान पानी की वास्तविक गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जिससे वाहन बहने या फंसने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जलभराव वाले मार्गों से बचें और प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी संकेतों का पालन करें.

खराब मौसम में यात्रा नहीं करने की सलाह
विभाग ने यह भी कहा है कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में घर या कार्यालय से निकलने से पहले अपने मार्ग की यातायात स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें. पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और भूस्खलन या मलबा गिरने की आशंका वाले रास्तों से खराब मौसम में यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है.

वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम काम करना बंद
चारपहिया वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि गहरे पानी में वाहन ले जाने से वाहन की विद्युत प्रणाली प्रभावित हो सकती है. कई मामलों में पानी भरने के कारण वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम काम करना बंद कर देते हैं और दरवाजे तक नहीं खुल पाते. वहीं, बारिश के दौरान विंडस्क्रीन पर धुंध जमने की स्थिति में डी-फॉगर का उपयोग करने और शीशों को साफ रखने की सलाह भी दी गई है, ताकि दृश्यता बनी रहे.

सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है. व्यापक जनजागरूकता और यातायात नियमों के पालन से बारिश के मौसम में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम में धैर्य, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ यात्रा करें तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top