भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धान-गेहूं छोड़ लगाया करेला, अब हर सीजन हो रही तगड़ी कमाई.. जानिए...


होमताजा खबरकृषि

धान-गेहूं छोड़ लगाया करेला, अब हर सीजन हो रही तगड़ी कमाई..जानिए पूरा फार्मूला

Last Updated:

गोंडा के किसान श्रवण कुमार वर्मा ने पारंपरिक खेती छोड़ मचान विधि से एक बीघा में करेले की खेती शुरू की. महज 5 से 6 हजार रुपये की लागत में उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है. उनकी सफलता से आसपास के किसान भी सब्जी की खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के विकासखंड मुजेहना के एक युवा किसान ने पारंपरिक खेती से अलग हटकर करेले की खेती शुरू की और आज उसी फैसले ने उनकी किस्मत बदल दी है. पहले जहां वह गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलें उगाते थे, वहीं अब वैज्ञानिक तरीके से करेले की खेती कर हर साल लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. उनकी सफलता को देखकर आसपास के कई किसान भी सब्जी की खेती की ओर रुख कर रहे हैं.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि पारंपरिक फसलों में लागत अधिक और मुनाफा कम मिलता था. इसके बाद उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर करेले की खेती शुरू की. शुरुआत में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन अच्छी देखभाल और सही तकनीक अपनाने से फसल का उत्पादन बेहतर हुआ और बाजार में भी अच्छी कीमत मिलने लगी.

क्या है क्वालिफिकेशन

श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि हाई स्कूल फेल होने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाएं और वह इस समय लगभग एक बीघा में मचान विधि से करेले की खेती कर रहे हैं.

कहां से मिला आइडिया

श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि पहले हम पारंपरिक तरीके से खेती करते थे जिसमें लागत अधिक लगता था और मुनाफा कम होता था. फिर पानी संस्थान के द्वारा हमको मचान विधि के बारे में पता चला फिर हमने मचान विधि से करेले की खेती करने लगे जिससे हमारी लागत कम हुई और इनकम ज्यादा होने लगा.

कितने बीघा में कर रहे हैं खेती

श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि इस समय लगभग एक बीघा में मचान विधि से करेले से खेती कर रहे हैं. भविष्य में स्कोर आगे बढ़ना है.

लागत और मुनाफा

श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि एक बीघा करेले की खेती में लगभग 5 से 6 हजार रुपए की लागत लगी है और इसी से हमारा पूरा परिवार चल रहा है. इससे अच्छी खासी इनकम हो रही है.

कहां करते हैं सप्लाई

श्रवण कुमार वर्मा बताते हैं कि हम अपने करेले की सप्लाई नजदीकी बाजार धानेपुर में करते हैं जिससे हमको अच्छा इनकम हो जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top