Last Updated:
कहा जाता है कि धृतराष्ट्र के 101 बच्चे थे. महाभारत काल की घटना को आज भी लोग हैरानी मान सकते हैं. लेकिन ऐसा सच में हुआ है. इतना ही समय-समय पर कई ऐसे राजा हुए जिनके 100 से लेकर 800 बच्चे तक हुए. यहां हम आपको ऐसी हैरान करने वाले फैक्ट बता रहे हैं. एक सिंपल गणित के जरिए बता रहे हैं कि एक आदमी अपने पूरी लाइफ में कितनी बार पिता बना सकता है. पिता बनने की सबसे कम उम्र 13 साल है और मैक्सिम उम्र 90 साल है.
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है.
महाभारत के अनुसार धृतराष्ट्र के 101 पुत्र थे. गांधारी से उन्हें 100 पुत्र और 1 पुत्री हुई थी. 101वें पुत्र का नाम युयुत्सु था जो गांधारी की एक दासी से पैदा हुआ था. गांधारी के गर्भ से 100 पुत्र (कौरव) और एक पुत्री (दुशाला) का जन्म हुआ था. महर्षि वेद व्यास के आशीर्वाद से गांधारी के मांस के पिंड को 101 टुकड़ों में विभाजित कर घी के घड़ों में रखा गया था. जब गांधारी का गर्भ बहुत लंबे समय तक नहीं ठहरा और कुंती ने युधिष्ठिर को जन्म दे दिया, तब धृतराष्ट्र के मन में वंश चिंता हुई. उसी दौरान धृतराष्ट्र का संबंध एक वैश्य दासी से हुआ, जिससे युयुत्सु का जन्म हुआ.
महाभारत में भले ही 101 बच्चों के पिता बनने का जिक्र है. लेकिन क्या आज के समय में ऐसा संभव है? एक आदमी अपनी पूरी लाइफ में कितने बच्चों को पिता बना सकता है? साइंस जब इतनी तरक्की कर ली है. वीर्य को सुरक्षित रख सकते हैं. सरोगेसी को अपना सकते हैं. साइंस से इतर हम आपको एक सिंपल गणित के हिसाब से समझाएंगें कि एक आदमी जीवन में कितनी बार पिता बना सकता है. यह एक आदमी की उम्र के हिसाब से तय होता है.
बायोलॉजिकल रूप से किसी आदमी में पिता बनने की कोई निश्चित न्यूनतम उम्र नहीं होती है, क्योंकि यौवन (Puberty) की शुरुआत के बाद वे पिता बन सकते हैं. हालांकि, भारत के कानून के अनुसार लड़कों की शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष तय है. लेकिन हमारे पास कम उम्र में पिता बनने के ऐसे अनेको उदाहरण मिल जाएंगे.
- जैविक क्षमता: प्यूबर्टी के बाद पुरुष बायोलॉजिकल तौर पर पिता बन सकते हैं, जो आमतौर पर 13-15 वर्ष की उम्र के आसपास शुरू होती है.
- बेहतर फर्टिलिटी: डॉक्टरों और शोध के अनुसार पिता बनने की सबसे सही और सुरक्षित उम्र 22 से 35 वर्ष के बीच मानी जाती है, इस दौरान स्पर्म क्वालिटी सबसे अच्छी होती है.
- कानूनी पहलू: भारत में बाल विवाह निषेध कानून के तहत विवाह के लिए पुरुषों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है.
बायोलॉजिकली एक आदमी अपने पूरे जीवन में सैद्धांतिक रूप से दर्जनों या सैकड़ों बार पिता बन सकता है, क्योंकि पुरुषों में शुक्राणु जीवनभर बनते हैं. हालांकि, व्यावहारिक रूप से यह संख्या किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य, उम्र, इच्छा और बच्चों के जन्म के बीच के समय पर निर्भर करती है. रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ बुजुर्ग पुरुष अपने 90 वर्ष की उम्र में भी पिता बने हैं.
जैविक और व्यावहारिक पहलू
- उम्र की सीमा: महिलाओं के विपरीत पुरुषों में प्रजनन क्षमता उम्र के साथ बहुत धीमी गति से घटती है, लेकिन यह पूरी तरह खत्म नहीं होती.
- शारीरिक क्षमता: स्वस्थ पुरुष वृद्धावस्था तक शुक्राणु उत्पन्न कर सकते हैं.
- रिकॉर्ड: दुनिया में सबसे अधिक बच्चे पैदा करने वाले कुछ बुजुर्ग पिता 80 से 90 वर्ष की आयु में भी संतान के पिता बने हैं.
13 से 90 की उम्र तक के इस हिसाब से एक आदमी एक या एक से ज्यादा महिलाओं के साथ कई बच्चों का पिता बन सकता है. उदाहरण के तौर पर 54 साल की उम्र में मरने वाले ओसामा बिन लादेन के 24 बच्चे थे. महात्मा गांधी 19 की उम्र में पिता बने थे और उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी ने 15 की उम्र में पहले बच्चे को जन्म दिया, जोकि जन्म के तुरंत बाद ही मर गया. इनके बाद भी गांधी जी के 4 बच्चे थे.
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक और आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, मोरक्को के सुल्तान मौले इस्माइल 800 से ज्यादा बच्चों के पिता थे. वहीं एक महिला द्वारा सबसे ज्यादा बच्चे जन्म देने का रिकॉर्ड रूस की वैलेंटिना वासिल्येव के नाम है, जिनके 69 बच्चे थे.
सबसे ज्यादा बच्चों वाले ऐतिहासिक और पॉपुलर पर्सनैलिटीज
- मौले इस्माइल (Moroccan Sultan Moulay Ismail): 17वीं सदी के इस मोरक्को के सम्राट मौले इस्माइल के बारे में ऐतिहासिक दस्तावेजों में दर्ज है कि उनके 800 से अधिक बच्चे थे.
- फ्योदोर वासिलीव की पत्नी (वैलेंटिना वासिल्येव): 18वीं सदी की रूसी महिला वैलेंटिना ने अपने जीवनकाल में कुल 27 बार प्रसव किया और 69 बच्चों को जन्म दिया. इनमें कई बार जुड़वां, तिगुने और चौगुने बच्चे शामिल थे.
- मूसा हासैया कसेरा (Musa Hasahya Kasera): युगांडा के रहने वाले मूसा के 12 पत्नियों से कुल 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एक्सप्लेनर/नॉलेज डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर …
और पढ़ें