भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धोनी का घर, स्कूल और क्रिकेट ग्राउंड सब 1KM के दायरे में!...


Last Updated:

Ranchi MECON Colony: रांची की मेकॉन कॉलोनी में महेंद्र सिंह धोनी का बचपन बीता था. यहां उनका पुराना क्वार्टर E-25 और जेवीएम श्यामली स्कूल स्थित है, जहां वे पढ़े और खेले थे. यहां की खूबसूरती देखकर आप जरुर बार-बार आने का प्रयास करेंगे.

ख़बरें फटाफट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मेकॉन कॉलोनी बहुत ही फेमस है. यहां पर महेंद्र सिंह धोनी बड़े हुए हैं उनका सारा बचपन यहीं पर बीता है. क्योंकि, उनका क्वार्टर इसी कॉलोनी में था और सबसे खास बात यह है कि यह कॉलोनी बेहद खूबसूरत भी है और इसे मिनी टाउन भी कहा जाता है. क्योंकि, यहां पर आपको मात्र एक किलोमीटर के अंदर सारी फैसिलिटी मिल जाएगी. आइये जानते हैं इसके बारे में.

जैसे ही आप मेकॉन कॉलोनी में प्रवेश करेंगे, सबसे पहले आपको जेवीएम शामली स्कूल देखने को मिलेगा. यह यही स्कूल है. जहां पर धोनी पढ़ाई किया करते थे. धोने के क्वार्टर से स्कूल की दूरी 400 मीटर है. इसके बाद मजह 200 मीटर की दूरी पर इस्पात अस्पताल देखने को मिलेगा. जहां पर हर बीमारी का इलाज होता है.

खूबसूरत फव्वारे और है हरियाली

इसके अलावा आप आएंगे तो देखेंगे हर चौक चौराहे में बेहद ही रंग-बिरंगे खूबसूरत फव्वारे लगे हुए हैं, जो कॉलोनी के सुंदरता को और बढ़ा देती है. सड़के चौड़ी और एकदम साफ सुथरी एक रैपर भी गिरा हुआ नहीं है. दोनों तरफ पेड़ और हरियाली तो इतनी की कई बार यहां पर तो आपको क्वार्टर भी ठीक से नहीं दिखेगा. इसके अलावा यहां पर बच्चों के खेलने के लिए प्लेग्राउंड और एक बड़ा मेकॉन ग्राउंड भी है. जहां पर धोनी क्रिकेट खेला करते थे और प्रेक्टिस किया करते थे. यहां पर आपको मंदिर जहां पर शाम में स्थानीय महिला जाकर पूजा अर्चना करती है. शाम के समय स्कूल की खूबसूरती और भी देखते बनती है.

एकदम मिलेगा शांति और सुकून

एक बात यहां की सबसे बढ़िया है. यहां गाड़ी की आवाजाही न के बराबर होती है. इसलिए आप यहां आएंगे तो आपको शांति और सुकून का भी अनुभव होगा. कई बार तो लोग यूं ही बस एक ड्राइविंग करने के लिए आ जाते हैं और एक राउंड लगाकर चले जाते हैं. यहां पर आपको श्यामली स्कूल के 400 मीटर की दूरी पर ही E-25 क्वार्टर देखने को मिलेगा, जो कि धोनी का पुराना क्वार्टर था.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top