Last Updated:
Gangster Naseem Durrani: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के इशारे पर तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर छोटा राजन को मारने की साजिश रचने वाले शूटर का खेल हमेशा के लिए खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े एनकाउंटर में D Company से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को ढेर कर दिया है.
नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की टीम ने नसीम दुर्रानी को मार गिराया. (एएनआई)
D Company Gangster Naseem Durrani: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान D Company से जुड़े एक गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया गया. नसीम पर अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के इशारे पर तिहाड़ जेल के अंदर गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या की साजिश रचने का आरोप था. नोएडा STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे मुठभेड़ में घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं.
नसीम दुर्रानी दिल्ली के एक हत्या के मामले में वॉन्टेड था. मुठभेड़ के दौरान उसे कई गोलियां लगीं. पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. संयुक्त ऑपरेशन में नसीम दुर्रानी के मारे जाने के बाद पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और छोटा शकील से कथित कनेक्शन को लेकर भी जांच कर सकती है.
नसीम दुर्रानी कथित तौर पर 26 साल के समीर नाम के एक युवक की हत्या में शामिल था, जिसे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 16 नवंबर को कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर गोली मार दी गई थी. दयालपुर का रहने वाला समीर, रिज़वान द्वारा चलाई जा रही स्कूटी पर पीछे बैठा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. उसे कई गोलियां लगीं और उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद, पुलिस टीमें उसकी गतिविधियों पर नज़र रख रही थीं और उन्हें उसके बुलंदशहर में होने की जानकारी मिली थी. इस खुफिया जानकारी के आधार पर, एक संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया. इस दौरान एक मुठभेड़ हुई, जिसमें नसीम दुर्रानी मारा गया.
छोटा शकील ने छोटा राजन को मारने का काम दुर्रानी को सौंपा था
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, छोटा शकील ने कथित तौर पर दुर्रानी को तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को खत्म करने का काम (कॉन्ट्रैक्ट) सौंपा था. यह बात 2016-17 की है. बताया जाता है कि यह गैंगस्टर छोटा शकील के संपर्क में था और उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक और टिप्पणीकार तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…