भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नदी के किनारे कचरा डंपिंग को बंद कराने की मांग



सरायकेला| भाजपा, आरआईटी मंडल ने आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा खरकई नदी के किनारे किए जा रहे कचड़ा डंपिंग कार्य पर नाराजगी जताई है तथा तत्काल कचरा डंपिंग का कार्य बन्द कराने बन्द कराने की माँग की है। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में वॉर्ड संख्या-28 के प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर आयुक्त एजाज अनवर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार, नदी के किनारे 100 मीटर के अन्दर नगर निगम द्वारा कचरा डंप करना पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है तथा यह एनजीटी के नियमों के विरुद्ध भी है। ज्ञापन में आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से तत्काल कचरा डंपिंग को बंद कराने तथा दो से तीन दिनों के भीतर वहाँ से कचड़ा हटाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात भी कही गई है। प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर विनोद कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्मानन्द झा, श्याम किशोर सिन्हा, रमेश शर्मा, सुभंकर झा, सुभाष झा और अमित कुमार उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top