रांची| राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोक भवन में मत्स्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी उपेंद्र पाठक द्वारा संकलित पुस्तक ‘संचित विचार’ का लोकार्पण किया। समाचार पत्रों और पत्रिकाओं से चयनित प्रेरक विचारों के इस संग्रह की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अच्छे विचार हमारी सोच को व्यापक बनाते हैं और जीवन में सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों में सकारात्मक दृष्टिकोण और नई ऊर्जा का संचार करेगी।
Source link