भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जेएमएस स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित, अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का...




भास्कर न्यूज|लोहरदगा समाहरणालय मैदान में जय मां सरस्वती इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल के बैनर तले वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य, उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश, उमंग, खेल भावना के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में मिस झारखंड दीपाली रिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुगो देवी (वार्ड पार्षद), बजरंग करुआ (अध्यक्ष, श्री राम समिति), लक्ष्मी भगत (संरक्षक, श्री राम समिति) तथा उपेंद्र कुशवाहा (स्वास्थ्य प्रभारी, श्री राम समिति) उपस्थित रहे। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट अजीत सिंह तथा डायरेक्टर एडवोकेट सुषमा सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. राकेश सिंह व तनुश्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि अनिल उरांव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि दीपाली रिया ने कहा कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है। खेलकूद के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच तथा सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अवसर मिलना चाहिए। विद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में 60 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान—करण, द्वितीय स्थान-ऋषि राज, तृतीय स्थान-रोनित रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान—अविराम, द्वितीय स्थान-सन्नी, तृतीय स्थान-राजवीर रहे। बोरी दौड़ में प्रथम स्थान-आर्यन, द्वितीय स्थान-रितेश, तृतीय स्थान-अर्पित रहे। धीमी साइकिल दौड़ में प्रथम स्थान-आर्यन, द्वितीय स्थान-आदित्य, तृतीय स्थान-सागर रहे। जलेबी दौड़ में प्रथम स्थान- आर्यन, द्वितीय स्थान- सोनाली, तृतीय स्थान-वैष्णवी रहीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top