भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिवाली पर झारखंड में रहेगा साफ मौसम:9-10 नवंबर को बारिश के आसार;...




दिवाली पर झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासू’ का असर खत्म होने के बाद राज्य में मौसम तेजी से सुधरेगा। सुबह हल्की धुंध और कुहासा रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। धूप निकलने से त्योहार का उत्साह बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 9 और 10 नवंबर को मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर संताल परगना समेत उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी इसका आंशिक असर दिखने का अनुमान है। 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा पारा झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम साफ रहने के कारण रात में धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी। इसका असर न्यूनतम तापमान पर पड़ेगा। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बुधवार को रांची के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है। कुछ जिलों में आंशिक कुहासा, दिन में निकलेगी धूप राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, पलामू और जमशेदपुर में हल्की धुंध या कुहासा देखने को मिला। खूंटी, गुमला और लोहरदगा में भी सुबह दृश्यता प्रभावित हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा। धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, इन जिलों के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद में बारिश के आसार नहीं हैं। देवघर, दुमका, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रांची में 28, जमशेदपुर में 31 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रांची में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। पलामू में 29 और 17 डिग्री, हजारीबाग में 29 और 19 डिग्री तथा रामगढ़ में 29 और 18 डिग्री तापमान रह सकता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, बोकारो में तापमान 29 और 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। 6 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। 7 और 8 नवंबर को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। 9 नवंबर से उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 10 नवंबर को भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top