भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पिल्लई हॉल में जिला प्रशासन की ओर से दीपावली, काली पूजा और...



.

दुर्गा पूजा में अपना 50वीं वर्षगांठ मनाने वाली गांधी पूजा समिति को पंडाल, मूर्ति, आकर्षक विद्युत सज्जा सहित सभी मानकों में सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समिति का खिताब दिया गया। पिल्लई हॉल में जिला प्रशासन द्वारा दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा की समीक्षा बैठक सह दुर्गा पूजा समितियों के सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा ने पूजा समितियों को पुरस्कृत किया। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सभी पूजा समितियों को पुरस्कार प्रदान किया।

मौके पर जिला परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त क्रिस्टो कुमार बेसरा, चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, चक्रधरपुर की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ईरा जोरावल, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राजकुमार जयराजू आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर चाईबासा, चक्रधरपुर, आनंदपुर, नोवामुंडी, गोइलकेरा आदि स्थानों से आई पूजा समितियों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका की काफी सराहना की। उपायुक्त द्वारा सभी पूजा पंडालों, विशेषकर सुदूरवर्ती इलाकों में, पहुंचने को भी सराहा गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूजा के दौरान पुलिस की भूमिका की भी सराहना की गई। इस मौके पर जिला प्रशासन ने जिले की सभी दुर्गा पूजा समितियों को शाल, मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा ने शहर की सभी दुर्गा पूजा समितियों को पुरस्कार प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता : प्रथम- श्री श्री मां अंबे दुर्गा पूजा समिति सिद्धेश्वर नाथ मंदिर महुलसाईं, द्वितीय- श्री श्री गणेश मंदिर नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बड़ी बाजार व तृतीय- श्री श्री सिद्धरात्रि दुर्गा पूजा समिति वसुंधरा कॉलोनी सेनटोला। पारंपरिक पूजा विधि-विधान : प्रथम- श्री श्री सरस्वती हरि बोल दुर्गा पूजा समिति मेन रोड सदर बाजार, द्वितीय- श्री श्री अमला टोला दुर्गा पूजा समिति अमला टोला व तृतीय- श्री श्री बांधपड़ा दुर्गा पूजा समिति बांधपड़ा। सर्वश्रेष्ठ अनुशासन : प्रथम- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति रेलवे कॉलोनी, द्वितीय- सेनटोला दुर्गा पूजा समिति सेनटोला व तृतीय- श्री श्री शिवसेना दुर्गा पूजा समिति ग्वाला पट्टी बरकनदाज टोली। सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक कार्यक्रम : प्रथम- श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रविंद्र भवन, द्वितीय- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति धोबी तालाब रानी कॉलोनी व तृतीय- श्री श्री गाड़ीखाना दुर्गा पूजा समिति दुर्गा मंदिर गाड़ीखाना। सर्वश्रेष्ठ विद्युत सज्जा : प्रथम- नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति गुट्टूसाईं तुरीटोला, द्वितीय- मां तारा मंदिर दुर्गा पूजा समिति टुंगरी व तृतीय- श्री दुर्गा पूजा समिति न्यू कॉलोनी टुंगरी। सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा : प्रथम- पुलहातु दुर्गा पूजा समिति, द्वितीय- श्री श्री भुईयां टोली दुर्गा पूजा समिति मोची साईं व तृतीय- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कुम्हारटोली दुर्गा मंदिर। सर्वश्रेष्ठ पंडाल : प्रथम- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल सदर बाजार, द्वितीय- श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर चौक गाड़ीखाना व तृतीय- श्री श्री सनातन दुर्गा पूजा समिति मेरीटोला



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top