भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, 4 महिलाएं...


Last Updated:

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 4 महिलाओं और 3 बच्चों की मौत हो गई. सभी सड़क किनारे एक स्कूटी सवार की मदद के लिए जुटे थे. तभी तोरपा की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

झारखंड में तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को कुचला, 4 महिलाएं और 3 बच्चों की मौतZoom

खूंटी में ट्रक ने सात लोगों को कुचला.

रांचीः झारखंड के खूंटी जिले में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं. हादसे में एक महिला घायल भी हुई है. उसे खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कर्रा थाना क्षेत्र में कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के पास हुई.

स्कूटी सवार के गिरने के बाद जुटे थे लोग
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी सवार का संतुलन बिगड़ गया. वह पुलिया के पास झाड़ियों में गिर गया. हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास की महिलाएं और बच्चे मौके पर पहुंच गए. सभी स्कूटी सवार की मदद करने और उसका हाल जानने के लिए वहां जुटे थे. इसी दौरान तोरपा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदता हुआ निकल गया. ट्रक की चपेट में आने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

इलाज के दौरान 12 साल के बच्चे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद सभी मृतकों और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया. रात करीब 11:15 बजे इलाज के दौरान 12 साल के सौरभ नायक की भी मौत हो गई. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई. मृतकों की पहचान पाको देवी, कसिला देवी, मनहु देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, टुटी कुमारी और 12 साल के सौरभ नायक के रूप में हुई है. सभी जोने-लुदरू मोड़ के पास स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले थे. हादसे में घायल खुशबू कुमारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

नशे में होने का आरोप, ड्राइवर और खलासी फरार
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था. ट्रक तोरपा से कर्रा की ओर तेज रफ्तार और लापरवाही से जा रहा था. इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. ट्रक का नंबर JH 02 AJ 1377 बताया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top