भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

A car worth Rs 2.15 crore, a watch worth Rs 32 lakh...


रांची4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो

धनतेरस पर इस बार त्योहार की रौनक सिर्फ सोने-चांदी के सिक्कों, बर्तनों और पारंपरिक खरीदारी तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि करोड़ों के लग्जरी सामान बाजार की चमक बढ़ाने को तैयार हैं। रांची में कोई सवा दो करोड़ की चमचमाती कार घर ले जाने वाला है, तो कोई 8 लाख की एलईडी टीवी, 32 लाख की घड़ी का सेट और 5 लाख का रेफ्रिजरेटर खरीदने की तैयारी में है। सर्राफा बाजार में भी बड़ी खरीदारी का उत्साह है। 30 लाख का सोने का गले का सेट पहले ही बुक हो चुका है।

इस धनतेरस इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एआई से लैस उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों की पसंद में तकनीक और लग्जरी का नया मेल दिखाई दे रहा है। शुक्रवार की सुबह सात बजे से वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की डिलीवरी शुरू होगी, जो रात 12 बजे तक जारी रहेगी। सर्राफा बाजार भी सुबह नौ बजे से गुलजार हो जाएगा।

1. 32 लाख की लग्जरी घड़ी : मेन रोड स्थित टाइटन वर्ल्ड शोरूम से 32 लाख रुपए का घड़ी का सेट बुक हुआ है। डिजाइनर तरुण तेल्हानी की इस रेयर कलेक्शन में जेम्स स्टोन, सॉलिटेयर डायमंड व फूलों की चादर जैसी बारीक कलाकारी की झलक है।

2. 2.15 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू X6: ओरमांझी स्थित टाइटेनियम ऑटोस से 2.15 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू X6 कार बुक की गई है। धनतेरस पर इसकी डिलीवरी होगी।

3. 30 लाख का सोने का गले का सेट: लालपुर स्थित तनिष्क शोरूम से 30 लाख रुपये का सोने का गले का सेट बुक हुआ है। इसकी डिलीवरी भी धनतेरस पर होगी।

4. 8 लाख का नियो क्यूएलईडी टीवी: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से आठ लाख रुपये का प्रीमियम नियो QLED टीवी बुक किया गया है।

5. 4.99 लाख का फ्रेंच डोर स्मार्ट फ्रिज: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से 4.99 लाख रुपये का फ्रेंच डोर स्मार्ट रेफ्रिजरेटर बुक हुआ है।

6. 4 लाख का सॉलिड गोल्ड फ्रेम: लालपुर स्थित टाइटन आई प्लस शोरूम से चार लाख का सॉलिड गोल्ड फ्रेम का चश्मा बुक किया गया है।

7. 35 लाख की बीएमडब्ल्यू S1000 आरआर बाइक: टाइटेनियम ऑटोस से 35 लाख रुपये की BMW S1000 RR सुपरबाइक की बुकिंग हुई है। इसकी डिलीवरी धनतेरस के दिन होगी।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर धन, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना से भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा की जाएगी। इस वर्ष शुक्रवार को धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन शुभ लग्न मिलेंगे। ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, वृश्चिक लग्न सुबह 7.17 से 9.34 बजे, कुंभ लग्न दोपहर 1.23 से 2.54 बजे और वृष लग्न शाम 6.03 से रात 7.59 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा विशेष शुभ मानी गई है।

ऋषिकेश पंचांग : धनतेरस के तीन शुभ लग्न

  • वृश्चिक लग्न: सुबह 7.21 से 9.38 बजे तक
  • कुंभ लग्न: दोपहर 1.31 से 3.02 बजे तक
  • वृष लग्न: शाम 6.02 से रात 8.03 बजे तक



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top