भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत:चाईबासा में खेलते-खेलते नदी...




पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत तांतनगर ओपी क्षेत्र के छोटा तेंताडा गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान संगीता सिरका के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संगीता गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते सभी बच्चे गांव के पास स्थित नदी किनारे पहुंच गए। वहां कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। उन्हें देख संगीता भी पानी में उतर गई। खेल-खेल में वह धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चली गई और देखते ही देखते डूबने लगी। आसपास मौजूद बच्चों ने जब उसे डूबते देखा तो घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के शोर पर पहुंची भाभी, बच्चों की आवाज सुनकर संगीता की भाभी मौके पर पहुंचीं और तत्काल नदी में उतरकर बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद वह उसे पानी से बाहर निकालने में सफल रहीं, लेकिन तब तक बच्ची अचेत हो चुकी थी। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान परिजनों ने तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया, जिससे कीमती समय बर्बाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, यदि समय रहते बच्ची को चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद जब बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब परिजन उसे लेकर देर शाम सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top