भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नरसिंहगढ़, कोकपाड़ा में बाउड़ा रथयात्रा




भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के नरसिंहगढ़ और कोकपाड़ा में शुक्रवार को बाउड़ा रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति, उल्लास के साथ संपन्न हुई। मौसी बाड़ी में आठ दिनों के विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ अपने मुख्य धाम, मंदिर लौटे। रथ खींचने, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नरसिंहगढ़ में रथ यात्रा की परंपरा वर्षों से चल रही है। यह स्थानीय लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। शुक्रवार को मौसी बाड़ी दिलीप मिश्रा के आवास से भगवान जगन्नाथ को रथ पर सवार कराया गया। रथ को खींचते हुए मुख्य जगन्नाथ मंदिर तक लाया गया। कोकपाड़ा में भी श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखा। मौसी बाड़ी सरोज रंजन श्यामल के आवास से भगवान जगन्नाथ का रथ निकला। श्रद्धालु रथ खींचते हुए कालीचांद पाणिग्रही के आवास तक पहुंचे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इसी के साथ इस साल की रथ यात्रा का समापन हुआ। दोनों जगह रथ यात्रा के मौके पर भव्य मेले लगे। बच्चों, बड़ों ने खरीदारी की। लोगों ने आनंद लिया। यात्रा के दौरान प्रसाद का बड़े स्तर पर वितरण हुआ। रथ की रस्सी छूने, खींचने को लेकर लोगों में उत्साह रहा। पूरे इलाके में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में कुलदा रंजन मिश्र, मनोरंजन दास, भोलानाथ मिश्रा, हर प्रसाद सिंह सोलंकी, शशांक शेखर दास, पुजारी विजय मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, अनुपम मिश्रा, त्रिवीद दास मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, श्रद्धालु भी शामिल हुए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top