भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Pralhad Joshi New Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के बाद शिक्षा...


होमताजा खबरदेश

धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के बाद शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी का पहला बयान

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Pralhad Joshi New Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री बन गए हैं. नीट पेपर लीक और कॉकरोच जनता पार्टी के भारी विरोध के बीच उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है. पदभार ग्रहण करते हुए जोशी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे. उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही पुरानी एजुकेशन पॉलिसी की तारीफ भी की. अब उनके सामने एजुकेशन सिस्टम को सुधारने की बड़ी चुनौती है.

धर्मेंद्र प्रधान की विदाई के बाद शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी का पहला बयानZoom

नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, जानिए पदभार संभालते ही युवाओं के लिए क्या कहा. (File Photo : PTI)

नई दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. इसके बाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री बन गए हैं. प्रह्लाद जोशी कर्नाटक से आते हैं और सीनियर बीजेपी लीडर हैं. उनके पास पहले से कंज्यूमर अफेयर्स और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे अहम मंत्रालय हैं. कॉकरोच जनता पार्टी के देशव्यापी प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है. जंतर-मंतर पर सीजेपी का कई हफ्तों से विरोध चल रहा था. सरकार ने प्रदर्शनकारियों की कई मांगें मान ली हैं. इसके बाद सीजेपी ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है. अब सबकी नजरें जोशी के अगले कदम पर टिकी हैं.

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रह्लाद जोशी ने अपने बयान में क्या कहा?

नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रह्लाद जोशी ने खुशी और विनम्रता जताई है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है. प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है और मैं अपनी पूरी क्षमता से इसे निभाऊंगा’. उन्होंने यह भी माना कि वह इस पद की गंभीरता को समझते हैं. पिछले 12 सालों में मोदी सरकार ने एजुकेशन सेक्टर में कई ऐतिहासिक काम किए हैं. जोशी ने पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के काम की भी तारीफ की. उन्होंने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करने के लिए प्रधान को क्रेडिट दिया. जोशी ने साफ किया कि वह पीएम के मार्गदर्शन में एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत करेंगे.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top