भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नरसिंहगढ़ मारपीट मामला : दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज



भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ थाने क्षेत्र के नरसिंहगढ़ कब्रिस्तान के पास शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर 13 नवंबर को धालभूमगढ़ थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से व्यवसायी जावेद खान की शिकायत पर कांड संख्या 30/2026 दर्ज हुई है। इसमें बीएनएस 2023 की धारा 126(2), 117(2), 109, 61(2) लगाई गई हैं। शिकायत में नरसिंहगढ़ निवासी 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें इस्ताक अली, चुन्ना अली, सलामत अली, लियाकत अली और खुर्शीद अली शामिल हैं। मालूम हो कि दूसरे पक्ष की ओर से मोहम्मद इस्ताक अली के आवेदन पर कांड संख्या 31/2026 दर्ज हुआ है। इसमें बीएनएस 2023 की धारा 126(2), 115(2), 352, 351(2) के तहत जावेद खान को नामजद आरोपी बनाया गया है। धालभूमगढ़ थाने की पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच हो रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top