Last Updated:
Business Idea: रांची की मनीषा अग्रवाल ने सास के साथ मिलकर एक कमरे से कपड़े और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का कारोबार शुरू किया था. आज वे रांची में दो बुटीक चलाती हैं और इस बिजनेस से महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं. उनके यहां आने पर कोई महिला वापस नहीं जाती है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची की मनीषा अग्रवाल जो अपने सास के साथ मिलकर काम करती हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें 15 साल हो गए काम करते हुए, आज उन्होंने ब्यूटी प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी ली है. इसके अलावा 25 से अधिक फैब्रिक में साड़ी और कुर्ती बनाने का काम करती हैं. स्किन केयर प्रोडक्ट से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट हर एक चीज आपको उनके पास देखने के लिए आसानी से मिल जाएगी. आइये जानते हैं मनीषा की सफलता के बारे में.
मनीषा अग्रवाल ने बताया कि आज उनका रांची में दो बुटीक है, जिसमें एक्सक्लूसिव ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर कपड़े शामिल होते हैं. यह सब उनकी सास का आइडिया है. हां वह उनके आइडिया पर अमल करती हैं और आज वह इस बिजनेस से महीनों में लाखों रुपये की कमाई कर लेती हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना बिल्कुल आसान नहीं था.
एक कमरे से शुरू किया था कारोबार
मनीषा बताती हैं कि सबसे पहले उन्होंने एक कमरे से काम करना शुरू किया. कुछ साड़ी, सलवार, सूट यह सब मंगवाई और इसे बेचना शुरू किया. इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि आपको उनके पास एकदम अलग और यूनिक पीस मिलेगा और साइज तो आपको 3 एक्सएक्ल तक मिल जाएगा. इसलिए उनके पास जो भी आता है, वह निराश नहीं होता है.
वहीं, सबसे खास बात ये है कि आपको मार्केट प्राइस से उनका सामान काफी सस्ते में मिलेगा. अगर जो साड़ी मार्केट में 3 हजार की है. वह आपको हमारे पास 2 हजार में मिल जाएगी. क्योंकि, हम सीधा कारीगर से डील करते हैं. सारे हैंड वर्क, प्योर सिल्क, प्योर कॉटन इस तरह की फैब्रिक होते हैं. आज रांची से लेकर आसपास के जिले रामगढ़ तक उनके कस्टमर हैं.
कोई महिला नहीं लौटती खाली हाथ
मनीषा ने बताया कि उनके पास महिलाओं के हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है. कपड़े से लेकर कुर्ती, ब्यूटी प्रोडक्ट से लेकर स्किन केयर, ज्वेलरी से लेकर नेकलेस. हर एक चीज आपको यहां पर देखने को मिल जाएगा. इसीलिए जब भी कस्टमर उनके पास आते हैं, तो पूरा का पूरा पैकेज ही ले जाते हैं. उन्होंने शुरुआत केवल ₹50 के मार्जिन से की थी और आज ये लाखों रुपये तक पहुंच गया है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…