![]()
जादूगोड़ा| छठ महापर्व को लेकर तैयारी तेज है। शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को खरना प्रसाद के लिए जादूगोड़ा की दूध दुकानों में भारी मांग रही। दुकानदारों ने बताया कि आम दिनों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा दूध बिका। करीब 2000 लीटर दूध से खरना की खीर बनी। व्रती घर जाकर खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रसाद शुद्धता के साथ बनाया जाता है। दूध दुकानदार दिनेश सिंह ने बताया कि रोज करीब 100 लीटर दूध बिकता है। छठ के कारण 300 लीटर से अधिक दूध बिका। दूध विक्रेता सुमित सिंह ने बताया कि रोज करीब 60 लीटर की खपत होती है। छठ के कारण करीब डेढ़ सौ लीटर से अधिक दूध की खपत हुई। इसी तरह सभी दूध दुकानों में मांग बनी रही। राखा कॉपर के सुरेंद्र गुप्ता 38 साल से छठ पर निःशुल्क गेहूं पिसाई की सेवा कर रहे हैं। इस साल भी उन्होंने छठ व्रतियों के लिए करीब 8 क्विंटल गेहूं की मुफ्त पिसाई की। सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोग गेहूं देकर जाते रहे। पिसाई के बाद आटा लेकर लौटे। सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि छठ माई की सेवा से परिवार पर कृपा बनी रहती है। आत्मा को शांति मिलती है। शरीर में मां की कृपा रही तो सेवा जारी रहेगी। छठ प्रसाद के लिए बाजार में फलों की भी मांग बढ़ी। सेब, केला, नींबू, नारियल, संतरा, बताशा की खरीद हुई। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन, शनिवार को धालभूमगढ़ क्षेत्र में खरना पूजा पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ संपन्न हुई। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। शनिवार शाम व्रतियों ने मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी की आंच में गुड़, दूध, और चावल से खीर (रसियाव) तैयार की। व्रतियों ने घी-चुपड़ी रोटियों का महाप्रसाद भी बनाया। इसके बाद भगवान भास्कर को भोग लगाया गया। व्रतियों ने पहले प्रसाद ग्रहण किया। फिर अपने परिवार तथा आस-पड़ोस के लोगों को प्रसाद बांटा। खरना पूजा का प्रसाद पाने के लिए धालभूमगढ़ के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर गजब का उत्साह दिखा। मान्यता है कि खरना का प्रसाद खाने से शारीरिक तथा मानसिक शुद्धि होती है। इसलिए हर कोई इस पवित्र प्रसाद को पाने के लिए उत्सुक नजर आया। प्रसाद वितरण के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आगे के मुख्य अनुष्ठान – रविवार (शाम): अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती और उनके परिजन सरोवरों तथा नदी घाटों पर पहुंचकर सूर्य देव की उपासना करेंगे। सोमवार (सुबह): उदीयमान (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही इस चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा। धालभूमगढ़ के घाटों पर छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन तथा स्थानीय समितियों द्वारा साफ-सफाई, रोशनी, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Source link