धालभूमगढ़| स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और उमंग से गुलजार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विद्यालय की ट्रस्टी रीना बिस्वास और श्रेया बिस्वास उपस्थित रहीं। प्राचार्य शुभाशीष टैगोर ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक सुखदेव मिश्रा ने असफलताओं से सीख लेकर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। हिंदी शिक्षिका ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ा। इस दौरान बैलून पॉपिंग, ब्लाइंड फोल्ड चैलेंज, मेमोरी टेस्ट, फ्रीज डांस, व्हाट इज इन द बॉक्स, कुकिंग विदाउट फायर जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गुलशन परवीन ने किया। अंत में बच्चों के बीच मिठाइयां और चॉकलेट वितरित की गईं। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
Source link