भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नवचण्डी महायज्ञ में 24 घंटे का अष्टयाम हुआ शुरू




बोकारो | बोकारो नगर के झोपड़ी कॉलोनी स्थित घोयचाटोला में सोमवार से चल रहे पांच दिवसीय नवचण्डी महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। वेदी पूजन, देवी प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। महायज्ञ में आचार्य मिथलेश पाण्डेय, आचार्य जयराम शास्त्री, पवन शास्त्री, दिनबंधु शास्त्री एवं पंकज शास्त्री सहित कई पंडित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। वैदिक मंत्रों और भजन-कीर्तन से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। आयोजक अंजली गोप ने बताया कि महायज्ञ के समापन अवसर पर शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति, देवी विसर्जन, भंडारा, कन्या भोजन एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top