रांची | नव चेतना संघ ने मातृ दिवस पर माताओं के सम्मान और उनके योगदान की सराहना के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। संघ के अनुसार कार्यक्रम बुधवार को सुबह 11.30 बजे से रांची के स्टेशन रोड के पास होटल में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर महुआ माजी शामिल होंगी। संघ के एक प्रतिनिधि ने कहा, “हम माताओं के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना चाहते हैं और समाज को उनके प्रति संवेदनशील बनाना हमारा उद्देश्य है।
Source link