भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प: रैली निकालकर शपथ िदलाई, कई कार्यक्रम...




भास्कर न्यूज | खरौंधी झारखंड सरकार द्वारा संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को खरौंधी प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं प्लस टू उच्च विद्यालयों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझिगावां में प्रधानाध्यापक कामेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर से निकाली गई जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशे को ना, स्वस्थ जीवन को हां” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।विद्यालय के नोडल शिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर होना चाहिए ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। पूरे प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुहब्बत हुसैन,सेविका अजंता गुप्ता, जाकिर हुसैन, सुनील कुमार गुप्ता, ज्वाला यादव, ग्रीश यादव, सचिन कुमार यादव, प्रमोद गुप्ता सहित सभी विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top