भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नानी ने 1 कमरे से शुरू किया था नमकीन का बिजनेस, आज...


Last Updated:

Success Story: झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार में स्थित ‘अम्बर’ ब्रांड पिछले 70 सालों से नमकीन, स्नैक्स और अन्य खाद्य उत्पादों का व्यवसाय कर रहा है. रांची के अभिषेक वर्तमान समय में इस व्यवसाय को संभाल रहे हैं. वह बताते हैं कि यह काम उनकी नानी ने शुरू किया था और अब यह तीसरी पीढ़ी द्वारा चलाया जा रहा है. इस बिजनेस से वह तगड़ी कमाई कर लेते हैं.

अभिषेक के अनुसार, उनकी नानी ने एक कमरे से इस व्यवसाय की शुरुआत की थी. उस समय रांची में स्नैक्स बनाने वाली वह अकेली महिला थीं. आज उनके 5000 से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें दूसरे जिलों के ग्राहक भी शामिल हैं. अब उनके पास एक छोटी फैक्ट्री भी है, जहां मशीन से उत्पाद बनते और पैक होते हैं.

अभिषेक बताते हैं कि उनके उत्पादों में वही पारंपरिक स्वाद बरकरार है, जो उनकी नानी के समय से चला आ रहा है. उनके झालमुरी, मिक्सचर, अचार और मसालों में शुद्धता और प्रामाणिक स्वाद मिलता है. जहां बाजार की कई गलियों में उनके अचार और मसालों का ही इस्तेमाल होता है.

अचार बनाने के लिए मसाले विशेष व्यापारियों से खरीदे जाते हैं और घर में कूटे जाते हैं. इसके अलावा ‘अम्बर’ ब्रांड विभिन्न प्रकार के पापड़ जैसे सेंधा नमक पापड़, और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रागी नूडल और आटा नूडल जैसे नूडल्स भी प्रदान करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक का दावा है कि उनके झालमुरी का स्वाद कोलकाता के झालमुरी को भी भुला देगा. अभिषेक का कहना है कि उनके व्यवसाय की सफलता का राज ईमानदारी है. उनका मानना है कि ईमानदारी से बड़ा कोई बिजनेस स्ट्रेटजी नहीं होता है.

भले ही सफलता धीरे-धीरे मिले, लेकिन वह ठोस होती है. उनके ग्राहक एक बार उनके उत्पादों का स्वाद चखने के बाद कहीं और नहीं जाते हैं. दूसरे जिलों के हजारों ग्राहक हर महीने उनसे 5000 तक का सामान मंगवाते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top