रांची | नामकुम थाना क्षेत्र की डॉ. अंबिका सिंह से उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने गुरुवार को नामकुम थाने में यह शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष सिंह के वॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल और मैसेज कर 20 लाख रुपए की मांग की गई। फिर जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम से पर्चा भेजकर तीन दिन में पैसे देने को कहा। ये पैसे संगठन को मदद पहुंचाने के नाम पर मांगे गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टेक्निकल सेल धमकी देने वाले की जानकारी जुटाने में लगा है।
Source link