भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नामांकित शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन देने का निर्देश दिया




समाहरणालय सभागार में डीडीसी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में मंगलवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सर्वप्रथम मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गई। जिले में मध्याह्न भोजन अंतर्गत संचालित विद्यालयों की संख्या व विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की स्थिति की जानकारी ली गई। डीडीसी ने सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मध्याह्न भोजन से आच्छादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नामांकन व मध्याह्न भोजन आच्छादन के आंकड़ों में अंतर वाले विद्यालयों की जानकारी लेते हुए सभी बीपीओ से अंतर के कारणों की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित कराने, विद्यालयों में नियमित रूप से ‘तिथि भोजन’ आयोजित कराने व मध्याह्न भोजन की एसएमएस आधारित मॉनिटरिंग प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में यू-डायस के अंतर्गत विद्यालय व शिक्षकों के प्रोफाइल व छात्र-छात्राओं के प्रोफाइल को अद्यतन करने, आधार अपडेट करने और अपार आइडी अपडेट करने की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त रेल टेस्ट में विद्यालयों की स्थिति, ई-विद्यावाहिनी एप में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की नियमित व शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने की समीक्षा की गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में सुधार लाने व शिक्षकों की उपस्थिति भी नियमित और बेहतर रखने का निर्देश दिया। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में संचालित शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी बीपीओ एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top