भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नाली के गंदे पानी और दुर्गंध से लोग त्रस्त, उपायुक्त से समाधान...




भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले के कांड्रा स्थित वीडियो कॉलोनी में गंदे नालों और बजबजाती नालियों से निकल रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहते हुए घरों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण पहले 10 फीट चौड़ी सड़क अब सिमटकर मात्र 3 फीट रह गई है। इसके चलते लोगों के घरों और बाथरूम का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है और जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। हाल ही में हुई हल्की बारिश ने समस्या को और गंभीर बना दिया है, जिससे पूरे इलाके में पानी जमा हो गया और लोगों की दिनचर्या बाधित हो गई। लोगों का कहना है कि आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है, जिसका असर स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। गंदे पानी के जमाव और नालियों की बदहाल स्थिति के कारण संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top