डोरंडा स्थित जिला निबंधन कार्यालय (शहरी क्षेत्र संख्या-2) में दस्तावेज निबंधन कराने पहुंचे एक अधिवक्ता पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर कार्यालय के अवर निबंधक ने डोरंडा था
.
अवर निबंधक की शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे अधिवक्ता शंकर कुमार दांगी एक दस्तावेज के निबंधन के लिए कार्यालय पहुंचे थे। जांच के दौरान संबंधित जमीन का ऑनलाइन खतियान उपलब्ध नहीं पाया गया। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि अंचल कार्यालय से सत्यापन और जवाब मिलने के बाद ही निबंधन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इतना सुनते ही अधिवक्ता भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। आरोप है कि दोपहर करीब 3:02 बजे वे अवर निबंधक के कक्ष में भी घुस गए और तत्काल निबंधन करने के लिए दबाव बनाते हुए कर्मचारियों को धमकी दी। इस हंगामे से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। कार्यालय के प्रधान लिपिक ने भी इस संबंध में अलग से लिखित शिकायत दी है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।