भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निलंबित हेड क्लर्क मुनींद्र पर एक और केस:रांची ट्रेजरी से फर्जी टेंपररी...




होटवार स्थित फ्रोजन सीमेन बैंक में वेतन मद की राशि में हेराफेरी रांची में सरकारी खजाने में सेंधमारी और वित्तीय धोखाधड़ी का एक और केस सामने आया है। होटवार स्थित फ्रोजन सीमेन बैंक में वेतन मद की राशि में हेराफेरी कर 17.14 लाख रुपए अवैध ढंग से निकाल लिए गए। यह मामला वित्तीय वर्ष 2020-21 का है। इस मामले में फ्रोजन सीमेन बैंक के ​कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा ने खेलगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मुनींद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जो उस समय लिपिक सह लेखापाल के पद पर कार्यरत था। फिलहाल पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान कांके में प्रधान लिपिक पद से निलंबित है। आरोप है कि मुनींद्र ने पद का दुरुपयोग करते हुए ट्रेजरी के कुबेर पोर्टल पर फर्जी अस्थाई आईडी बनाकर राशि निकाली। विधवा और पूर्व ड्राइवर के वेतन के नाम पर निकासी
विभागीय जांच में पता चला कि मुनींद्र ने कुबेर पोर्टल पर मासोमात पोकली उरांव के नाम से एक फर्जी टेंपररी आईडी (सं०- टीएमपी/आरएनसी/19177) बनाई। फिर अक्टूबर 2007 से जुलाई 2020 तक का बकाया वेतन दिखाकर 6.90 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इसे बैंक ऑफ इंडिया की अरसंडे (कांके) शाखा के खाता संख्या- 589510110004539 में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद अक्टूबर 2020 का वेतन दिखाकर फिर उसी खाते से 7.12 लाख रुपए की निकासी कर ली। जांच में पता चला कि उसने उसी कार्यालय के एक पूर्व चालक मो. नेसार आलम के नाम पर अक्टूबर 2020 का वेतन दिखाकर 3.12 लाख रुपए एसबीआई के खाता संख्या 10160248514 में ट्रांसफर कर दिया, जो चालक की पत्नी नूरजहां बेगम के साथ एक संयुक्त खाता है। डॉ. विवेक के मुताबिक इस भारी-भरकम निकासी से संबंधित कोई बिल या वेतन विवरणी कार्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गई, जिससे साफ है कि सबूतों को मिटाने का प्रयास किया गया। खुद को अधिकारी और दूसरों को क्लर्क बनाकर बनाईं फर्जी आईडी
जांच में पता चला कि मुनींद्र ने सिर्फ दूसरों के नाम पर ही नहीं, बल्कि खुद के नाम पर भी कुबेर पोर्टल पर टेंपररी आईडी बनाई। खुद के नाम पर बनाई आईडी में उसने खुद का पदनाम एआईओ (कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी) दर्शाया, जो राजपत्रित अधिकारी का पद है। इस आईडी ने अपना पे-स्केल लेवल 2-12, बेसिक पे 1,15,800 रुपए और ग्रेड पे 7600 रुपए दर्ज कर रखा था। इसके अलावा प्रियंका कुमारी के नाम पर टेंपररी आईडी (टीएमपी/आरएनसी/12236) बनाई, जिसमें पेबैंड-1, ग्रेड पे 1900, लेवल-1 और पे 7730 रुपए दर्ज था। डॉ. बालमुकुन्द प्रसाद के नाम पर भी टेंपररी आईडी (टीएमबी/आरएनसी/20836) बनाई थी, हालांकि इस पर कोई बेसिक इंफॉर्मेशन दर्ज नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top