भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नींबू का पौधा नहीं दे रहा फल? देवघर के कृषि एक्सपर्ट ने...


होमताजा खबरकृषि

नींबू का पौधा नहीं दे रहा फल? देवघर के कृषि एक्सपर्ट ने बताया आसान घरेलू उपाय

Last Updated:

नींबू के पौधे में फूल और फल नहीं आ रहे हैं तो मछली के वेस्ट से तैयार ये देसी खाद आपके बेहद काम आ सकती है.कृषि एक्सपर्ट के अनुसार सही समय पर इस घरेलू उपाय को अपनाने से नींबू का पेड़ फलों से लद सकता है.

देवघर: गर्मी का मौसम शुरू होते ही नींबू पानी की मांग तेजी से बढ़ जाती है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी में नींबू पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि इन दिनों लोग अपने घर के आंगन, किचन गार्डन या छत पर गमले में भी नींबू का पौधा लगाना पसंद करते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर ताजा नींबू आसानी से मिल सके. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि नींबू के पौधे में फूल तो आते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में झड़ जाते हैं. वहीं कई पौधों में लंबे समय तक फूल और फल नहीं लगते. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि पौधे की सही देखभाल कैसे की जाए.

क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ
देवघर के कृषि विशेषज्ञ अम्बिका कुशवाहा ने इस समस्या को लेकर कई आसान और घरेलू उपाय बताए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोगों को अच्छी किस्म का नींबू का पौधा लगाना चाहिए. कई बार लोग बिना जानकारी के कहीं से भी छोटा पौधा खरीदकर लगा देते हैं, जिसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होती. ऐसे पौधों में फूल और फल दोनों कम आते हैं. अगर शुरुआत में अच्छी किस्म का पौधा लगाया जाए तो पौधा तेजी से बढ़ता है और उसमें अच्छे फल लगते हैं.

फूल आने पर पानी देने में बरतें सावधानी
कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि नींबू के पौधे में फूल आने के समय सबसे ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत होती है. कई लोग पौधे में फूल आते ही रोज पानी देना शुरू कर देते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलती होती है. ज्यादा पानी देने से फूल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं.उन्होंने सलाह दी कि जब पौधे में फूल आएं, तब कुछ समय तक पटवन नहीं करना चाहिए. जब फूल छोटे फल का रूप लेने लगें और मटर के दाने जितने हो जाएं, तब हल्का पानी देना चाहिए. इससे पौधे की पकड़ मजबूत रहती है और फल गिरने की संभावना कम हो जाती है.

मछली का छिलका बन सकता है प्राकृतिक खाद
अम्बिका कुशवाहा ने बताया कि अगर नींबू के पौधे में लंबे समय तक फूल नहीं आ रहे हैं, तो बाजार से महंगे खाद और दवाइयां खरीदने की जरूरत नहीं है. इसके लिए घर में मौजूद जैविक चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पौधे की जड़ से करीब एक फीट दूर चारों तरफ हल्की खुदाई कर लें. इसके बाद उसमें मछली का छिलका और घर का जैविक कचरा डाल दें. फिर उसे मिट्टी से ढंककर हल्का पानी दें. यह घरेलू उपाय प्राकृतिक खाद का काम करता है. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधे में धीरे-धीरे फूल और फल आने लगते हैं.

समय-समय पर करें कटाई-छंटाई
कृषि विशेषज्ञ के अनुसार नींबू के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती, लेकिन सही समय पर कटाई-छंटाई करना जरूरी है. इससे नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा तेजी से बढ़ता है. साथ ही पौधे को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसे भरपूर धूप मिल सके. धूप की कमी होने पर भी पौधे में फूल और फल कम आते हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसान और घरों में पौधे लगाने वाले लोग इन आसान बातों का ध्यान रखें, तो उनके नींबू के पौधे सालभर हरे-भरे रहेंगे और भरपूर फल देंगे.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top