भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नीट पेपर लीक मामले पर एनएसयूआई व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं में झड़प,...



हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एनएसयूआई और एबीवीपी के सदस्य आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई के सदस्यों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया था। एनएसयूआई के सदस्य जैसे ही प्रदर्शन के लिए पहुंचे, उसी दौरान एबीवीपी के सदस्य भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कार्यकर्ता उग्र हो गए और हंगामा बढ़ गया। स्थिति बिगड़ती देख अरगोड़ा और पुंदाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, इस झड़प में दोनों पक्षों के कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी लगी हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top