भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘नीतीश के साथ था, रहूंगा, पर…’ JDU निष्कासन के बाद अनंत सिंह...


Last Updated:

Anant Singh LIVE News: जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे. उन्होंने पार्टी की कार्रवाई को लेकर बेपरवाही दिखाई और दावा किया कि जेडीयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी. …और पढ़ें

'नीतीश के साथ था, रहूंगा, पर...' अनंत सिंह के तेवर, श्याम रजक ने कहा 'शिशुपाल'Zoom

जेडीयू से छह साल के निष्कासन के बाद अनंत सिंह ने कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ थे और रहेंगे. (फाइल फोटो)

Anant Singh LIVE Latest Updates: बिहार की राजनीति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को जेडीयू से निकाले जाने के बाद घमासान शुरू हो गया है. पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित होने के बाद अनंत सिंह ने NEWS18 से खास बातचीत में कहा कि वह पहले भी नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी उनके साथ रहेंगे. पार्टी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने दावा किया कि जेडीयू आने वाले चुनाव में 12 सीटों पर सिमट जाएगी. हालांकि वह आगे किस पार्टी में जाएंगे इस पर उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले. अनंत सिंह ने कहा कि जनता ही मालिक है और वही फैसला करेगी. उधर जेडीयू विधायक श्याम रजक ने निष्कासन का बचाव करते हुए अनंत सिंह की तुलना महाभारत के पात्र शिशुपाल से की. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनकी गलतियों को लंबे समय तक बर्दाश्त किया लेकिन अब कार्रवाई का समय आ गया था.

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 24 अक्टूबर को निष्कासन का आदेश जारी किया था. पार्टी ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी पर छह साल की कार्रवाई की है. आरोप है कि अनंत सिंह लगातार पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. सबसे बड़ा आरोप पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ काम करने का है. अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया था और नीरज कुमार को हराने की बात कही थी. इससे पहले उन्होंने विवादित दावा किया था कि नीतीश कुमार के लिए उन्होंने नौ हत्याएं करवाईं. पार्टी ने उनकी विधायकी रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दसवीं अनुसूची के तहत पत्र भी भेजा है. अब देखना होगा कि निष्कासन के बाद अनंत सिंह की अगली राजनीतिक चाल क्या होती है और इसका जेडीयू पर कितना असर पड़ता है.

लाइव अपडेट्स

October 25, 202609:43 IST

Anant Singh LIVE Updates: श्याम रजक ने शिशुपाल का उदाहरण देकर समझाया फैसला

Anant Singh LIVE News: जेडीयू विधायक श्याम रजक ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने का बचाव किया. उन्होंने कहा कि पार्टी जल्दबाजी में फैसले नहीं लेती और सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद कार्रवाई की जाती है. रजक ने शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने उसकी सौ गलतियां माफ करने की बात कही थी वैसे ही पार्टी भी अनंत सिंह की गलतियों को लंबे समय से देख रही थी. उनके मुताबिक सीमा पार होने के बाद निष्कासन का फैसला लिया गया.

October 25, 202609:43 IST

Anant Singh LIVE Updates: अनंत सिंह की विधायकी रद्द कराने के लिए पत्र

Anant Singh LIVE News: जेडीयू ने अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को पत्र भेजा है. पार्टी ने इसके लिए संविधान की दसवीं अनुसूची का हवाला दिया है. अनंत सिंह के उस बयान को लेकर भी विवाद हुआ था जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नीतीश कुमार के लिए उन्होंने नौ हत्याएं करवाईं. पार्टी ने इसे भी अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित बयानबाजी के संदर्भ में उठाया है. अब सदस्यता को लेकर आगे की प्रक्रिया विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर निर्भर करेगी.

October 25, 202609:42 IST

Anant Singh LIVE News: पटना स्नातक MLC चुनाव बना निष्कासन की बड़ी वजह

Anant Singh LIVE Updates: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 24 अक्टूबर को निष्कासन का आदेश जारी किया. पार्टी ने अनंत सिंह पर निर्देशों की अवहेलना और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया. सबसे अहम आरोप यह है कि उन्होंने पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में जेडीयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया.

October 25, 202609:40 IST

Anant Singh LIVE News: अनंत सिंह ने जेडीयू के भविष्य पर किया दावा

Anant Singh LIVE Updates: अनंत सिंह ने निष्कासन के बाद जेडीयू को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले चुनाव में 12 सीटों पर सिमट जाएगी. निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है.

October 25, 202609:39 IST

Anant Singh LIVE Updates: ‘नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा’

Anant Singh LIVE News: जेडीयू से निकाले जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने NEWS18 से बातचीत में कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. आगे किस पार्टी में जाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह बताने की जरूरत नहीं है. जनता मालिक है और वही फैसला करेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top