भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नौकरी से लेकर संतान प्राप्ति तक… गोंडा के बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर...


गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मैजापुर क्षेत्र के शुक्लानपुरवा गांव में स्थित बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर सावन के महीने में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. सावन लगते ही मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है. हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं. गोंडा जिले के अलावा आसपास के कई गांवों और जिलों से भी लोग इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं.

सावन में बढ़ जाती है श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के सोमवार को मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिलती है. सुबह से ही श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध और गंगाजल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता है. श्रद्धालु भगवान शिव से सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं.

लोकल 18 से बातचीत में मंदिर के पुजारी राम तिलक पांडेय ने बताया कि बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर का इतिहास काफी पुराना है. उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से यहां भगवान शिव की पूजा करता है और जलाभिषेक करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है. यही कारण है कि हर साल सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है.

कब-कब लगता है मेला

राम तिलक पांडेय बताते हैं कि मंदिर में केवल सावन ही नहीं, बल्कि महाशिवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और दर्शन की व्यवस्था भी की जाती है, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि यहां पर प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं.

क्या है मान्यता

राम तिलक पांडेय बताते हैं कि बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां पर यदि आप सावन मास में रुद्राभिषेक करते हैं, तो भगवान भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जो श्रद्धालु रुद्राभिषेक करने में असमर्थ हैं, वे यहां पर सच्चे मन से जलाभिषेक करें, भोलेनाथ उनकी भी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. उन्होंने बताया कि यहां पर दर्शन करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है, नौकरी लगती है और सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं.

वर्षों से आस्था का केंद्र है मंदिर

राम तिलक पांडेय का कहना है कि यह मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. सावन के दौरान यहां का माहौल बेहद धार्मिक और शांतिपूर्ण रहता है. यदि आप भी सावन में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक करना चाहते हैं, तो गोंडा के मैजापुर स्थित बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आपके लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल हो सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top