भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह



स्वतंत्रता दिवस-2026 को जिला प्रशासन, सिमडेगा द्वारा पूरे जिले में देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने ध्वजारोहण की समय-सारिणी जारी की है। मुख्य समारोह परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सुबह 09:05 बजे होगा। यहां उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, भाप्रसे, राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इससे पूर्व सुबह 07:45 बजे हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम में अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 08:15 बजे उपायुक्त आवास पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद 10:20 बजे समाहरणालय में ध्वजारोहण होगा। 10:35 बजे पुलिस केंद्र, नया भवन में ध्वजारोहण होगा। 11:05 बजे जिला परिषद में ध्वजारोहण होगा। 11:20 बजे अनुमंडल कार्यालय, नए भवन में ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रत्येक स्थल पर ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों एवं जिलावासियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाने का आग्रह किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top