भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

‘मैं ज्‍यादा नहीं बचूंगा’, झारखंड के जंतर-मंतर पर 13 दिन से अनशन...


Last Updated:

Ranchi Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्र आंदोलन जारी है. 13 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रेम नायक ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है. उन्हें लगता है कि वह ज्यादा समय तक नहीं बच पाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को तोड़ने की कोशिश कर रही है.

'मैं ज्‍यादा नहीं बचूंगा', रांची में 13 दिन से अनशन कर रहे छात्र का दर्द सुनिएZoom

रांची में अनशन कर रहे छात्र प्रेम नायक. (फोटो साभारः ANI)

रांचीः JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. आंदोलन का आज 23वां दिन है. छात्र प्रेम नायक पिछले 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है. प्रेम नायक का कहना है कि सरकार छात्रों के आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही. उन्होंने अपनी हालत को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह ज्यादा दिनों तक इस स्थिति में रह पाएंगे. उनका कहना है कि अब हालत काफी गंभीर हो गई है.

प्रेम नायक ने बताया कि उन्हें एक दिन पहले से बुखार भी है. इलाज के लिए उन्हें आंदोलन स्थल से ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया. उनका आरोप है कि सरकार और प्रशासन आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. मालूम हो कि शनिवार (15 अगस्त) को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने के दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. देवेंद्र का आरोप था कि इस दौरान उनके सीने में चोट लगी.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top