भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Bengaluru Traffic Viral Story: बेंगलुरु में ट्रैफिक का टॉर्चर: 3KM के लिए...


होमताजा खबरदेश

बेंगलुरु में ट्रैफिक टॉर्चर: 3KM के लिए 90 मिनट, ट्रैफिक पर भड़का टेक फाउंडर

Last Updated:

Bengaluru Traffic Viral Story: बेंगलुरु में ट्रैफिक की परेशानी एक बार फिर चर्चा में है. टेक फाउंडर सोवीक रे ने बताया कि उन्हें सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में 90 मिनट लग गए. परेशान होकर उन्होंने अपनी कार स्टोर के पास छोड़ी और पैदल घर लौटे. रे ने सड़क की खराब हालत पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि डिलीवरी पार्टनर, रिटेलर, कर्मचारी और ग्राहक रोज इसी समस्या से जूझते हैं. रे पिछले 10 साल से बेंगलुरु में रह रहे हैं और उन्होंने शहर के नेताओं से बेहतर काम करने की अपील की. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने ट्रैफिक अनुभव शेयर किए और शहर की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए.

ख़बरें फटाफट

बेंगलुरु में ट्रैफिक टॉर्चर: 3KM के लिए 90 मिनट, ट्रैफिक पर भड़का टेक फाउंडरZoom

बेंगलुरु में 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में 90 मिनट लगे. (फोटो Instagram/souveek.builds)

Bengaluru Traffic Viral News: बेंगलुरु को देश की टेक राजधानी कहा जाता है. यहां स्टार्टअप बनते हैं, टेक कंपनियां चलती हैं और नए आइडिया दुनिया तक पहुंचते हैं. लेकिन इसी शहर की सड़कों पर ट्रैफिक अब लोगों की जिंदगी का सबसे बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है. ताजा मामला एक टेक फाउंडर का है. उन्हें सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी तय करने में 90 मिनट लग गए. इंतजार इतना लंबा हुआ कि आखिरकार उन्होंने अपनी कार रास्ते में छोड़ दी और पैदल घर लौटना पड़ा. उनकी नाराजगी सिर्फ जाम को लेकर नहीं थी. खराब सड़क और रोज के सफर की परेशानी ने उन्हें यह सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया कि ऐसे माहौल में आखिर कारोबार कैसे चलेगा?

सोवीक रे नाम के इस फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने वीडियो का टाइटल रखा, ‘भारत में बिजनेस खड़ा करने की छिपी हुई कीमत, खासकर बेंगलुरु में.’ रे के मुताबिक उन्हें वरथुर में एक स्टोर तक जाकर कुछ प्रोडक्ट्स पहुंचाने थे और फिर वापस लौटना था. उनका कहना है कि यह काम सामान्य तौर पर 10 से 20 मिनट में पूरा हो जाना चाहिए था. लेकिन तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा लग गए. आखिर में उन्होंने कार स्टोर के पास छोड़ दी और पैदल घर जाने का फैसला किया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top