![]()
.
लोहरदगा। सिक्किम ट्रैवल एंड फेयर टूरिज्म कार्यक्रम के तहत सिक्किम में आयोजित पर्यटन विकास से जुड़े सेमिनार में झारखंड से आठ लोगों का चयन किया गया। इनमें लोहरदगा से मित्तल ट्रैवल्स के डायरेक्टर कौशल मित्तल भी शामिल हुए। आयोजन 21 और 22 नवंबर को चला। इसमें पर्यटन विकास से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। आयोजन में सिक्किम के मुख्यमंत्री, पर्यटन विकास मंत्री, सहित कई महत्वपूर्ण लोगों की सहभागिता रही। मौके पर यात्रा को व्यवसाय से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। पर्यटन, संस्कृति, स्थानीय खानपान और क्षेत्रीय विरासत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यू मित्तल ट्रेवल्स के निदेशक कौशल मित्तल ने सिक्किम व पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात की। इसमें पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं, हवाई व सड़क कनेक्टिविटी, धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन, स्थानीय खानपान, पारंपरिक व्यंजन, लोककला, लोकसंस्कृति, जनजातीय विरासत व स्थानीय परंपराओं को पर्यटन से जोड़ने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
कौशल मित्तल ने कहा कि पर्यटन केवल दर्शनीय स्थलों तक सीमित नहीं है। यह किसी राज्य की संस्कृति, परंपरा, स्थानीय खानपान, रहन-सहन और लोगों की आत्मीयता को जानने का अनूठा माध्यम है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व विशिष्ट खानपान को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़कर स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार और अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी जा सकती है। इस मुलाकात का उद्देश्य पूर्वी भारत के पर्यटन को नई पहचान दिलाना रहा। सरकार व पर्यटन उद्योग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी लक्ष्य रहा। न्यू मित्तल ट्रेवल्स का संकल्प है कि पर्यटन के माध्यम से केवल स्थलों का प्रचार नहीं हो। हमारी संस्कृति, स्वाद, परंपरा और विरासत भी देश-दुनिया तक पहुंचाई जाए।