भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:रहा है आपराधिक इतिहास, देशी...




पलामू में शहर थाना पुलिस ने रेडमा कुम्हार टोली स्थित 2 नंबर टाउन इलाके से एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और आठ एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कपिल चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुम्हार टोली क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (35) के रूप में हुई है, जो कांदु मोहल्ला में एचपी गैस गोदाम के समीप का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर आर्म्स एक्ट, डकैती, लूट और रंगदारी सहित विभिन्न मामलों में कुल नौ आपराधिक कांड दर्ज हैं। इनमें से सात मामले शहर थाना में और एक-एक मामला सदर व सतबरवा थाना में दर्ज है। पकड़े जाने से पहले उसने एक ऑटो चालक को हथियार दिखाकर रंगदारी मांगी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top