Last Updated:
IDFC First Bank PF Withdrawal : प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ईपीएफओ के लिए सीधी बैंकिंग सर्विस शुरू की है. बैंक ने कहा है कि अब ईपीएफओ के प्लेटफॉर्म से ग्राहक सीधे सभी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. इसके लिए बैंक ने ईपीएफओ के साथ इंटीग्रेट भी किया है.
आईडीएफसी बैंक ने ईपीएफओ के साथ पीएफ सेवाओं के लिए करार किया है.
नई दिल्ली. प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ इंटीग्रेट करके भविष्य निधि (पीएफ) भुगतान सेवाएं शुरू की हैं. निजी क्षेत्र के इस बैंक ने मंगलवार को बताया कि इस एकीकरण के तहत अब प्रतिष्ठान ईपीएफओ प्लेटफॉर्म के जरिये सीधे पीएफ भुगतान शुरू कर सकेंगे और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खुदरा एवं कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के जरिये लेनदेन पूरा कर सकेंगे.
About the Author
Pramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें