भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में आधा कट्ठा जमीन को लेकर विवाद:गोतिया ने बुजुर्ग के पेट...




पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुकदाग गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। आधा कट्ठा जमीन को लेकर हुए इस विवाद में गोतिया परिवार के तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल बुजुर्ग की पहचान हुटुकदाग गांव निवासी विश्वनाथ लोहरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोली मारने वाला उनका गोतिया मथुरा लोहरा है। घटना के बाद से आरोपी मथुरा लोहरा और उसके भाई फरार हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया कि विश्वनाथ लोहरा के घर से करीब दो सौ मीटर दूर आधा कट्ठा से कम जमीन है। इस जमीन को गोतिया मथुरा लोहरा और उसके भाइयों ने जोत दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर विश्वनाथ लोहरा अपने तीन भाइयों के साथ खेत देखने गए थे। वहां विश्वनाथ और मथुरा के बीच जमीन जोतने को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान अचानक मथुरा लोहरा अपने घर से बंदूक लेकर आया और विश्वनाथ लोहरा पर फायरिंग कर दी। गोली विश्वनाथ के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल विश्वनाथ को तुरंत इलाज के लिए ले गए। प्रारंभिक इलाज के लिए उन्हें पहले छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया गया। एमएमसीएच में डॉ. सुशील पांडे, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सब्यासाची और जूनियर डॉक्टरों की टीम ने विश्वनाथ लोहरा का सफल ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाल दी। बुजुर्ग का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top